.......बाजार से गायब हो रहे सिक्के रिजर्व बैंक के लिए भी परेशानी का कारण बन चुके हैं। इस समस्या से आम आदमी भी वाकिफ है। हालत यह है कि फुटकर दुकान से सामान लेने के बाद उसे शेष पैसे की जगह अब टॉफी, अन्य कोई चीज या कागज पर लिखी पर्ची ही मिलती है जो उस दुकान के सिवा कहीं और फूटी कौड़ी की भी कीमत नहीं रखती। लाख कोशिशों के बावजूद सरकार यह पता नहीं लगा पा रही कि बाजार में सिक्कों की कमी क्यों हो गई है? मामले की तह तक जाने के लिए वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ने मिलकर आरबीआई के डिप्टी गर्वनर केसी चक्रबर्ती की अध्यक्षता में एक समिति गठित की है। यह समिति अगले माह रिपोर्ट पेश कर सकती है। वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले पर पहले भी तीन बैठक हो चुकी हैं लेकिन सिक्के गायब होने का ठोस कारण पता नहीं लगाया जा सका है। .............
Read...........
No comments:
Post a Comment